कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए हेमंत वागद्रे की मजबूत दावेदारी
बैतूल- कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए वैसे तो कई दावेदार है लेकिन इन सभी दावेदारों में हेमंत वागद्रे की दावेदारी सबसे मजबूत है। रविवार को अध्यक्ष के लिए सर्किट हाउस में रायशुमारी हुई इस दौरान कई नाम निकल कर सामने आए हैं। अलग-अलग नेताओं ने रायशुमारी के दौरान अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए खूब शक्ति प्रदर्शन किया लेकिन यहां शक्ति प्रदर्शन काम नहीं आने वाला है। श्री वागद्रे के अध्यक्ष बनने कई मजबूत प्रमुख कारण है। कांग्रेस कुनबी वोटरों को साधने के लिए वागद्रे को अध्यक्ष बना कर दांव खेल सकती है। वागद्रे के अध्यक्ष बनने पर कुनबी वोटर काग्रेस के पक्ष में चले जाएंगे जिससे कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिलेगी। दूसरी बात यह है कि श्री वागद्रे को अध्यक्ष बनने के पक्ष में कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल है जिसमें मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कोठी, समीर खान, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवनीत मालवीय सहित अन्य नेता और काग्रेस कार्यकर्ता शामिल है। तीसरी बात यह है कि श्री वागद्रे की युवा वर्ग में मजबूत पकड़ है। युवा वर्ग के लोग श्री वागद्रे को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। इन सभी प्रमुख बातों से हेमंत की दावेदारी सबसे मजबूत है।