Advertisement

अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगामय हुआ पूरा शहर, लोगों में भी जबरदस्त उत्साह

एसपी कार्यालय बैतूल

  • ज्ञानू लोखंडे
  • बैतूल – आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरा शहर तिरंगामय नजर आ रहा है। घरों की छतों पर जहां तिरंगा ध्वज लहरा रहा है। वहीं सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर भी तिरंगा लगा है। सरकारी कार्यालयों में अधिकांश गेटों को तिरंगा रंग से रंगा गया है। चारों ओर तिरंगामय वातावरण आजादी के अमृत महोत्सव में चार चांद लगा रहा है। शहर के लोगों में अमृत महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग अपने वाहनों पर झंडा लगाए घूम रहे हैं।
    पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल

    शासन के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न चारों ओर दिखाई दे रहा है। प्रशासन जहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वहीं आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। लोग अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगा रहे हैं। घरों के अलावा प्रमुख बाजारों में दुकानों तिरंगा ध्वज लहरा रहा है। इतना ही नहीं सड़क किनारे ठेली व रेहड़ी लगाने वाले विक्रेता भी भारतीय होने का फर्ज पूरा कर रहे हैं। वह अपने ठेलों पर तिरंगा लगाए हैं। गरीब से लेकर अमीर हर कोई अपने अनुष्ठान पर तिरंगा लगाए हैं। कोई बड़ा ध्वज लगाए है। तो कोई छोटा ध्वज लगाए है। छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी साइकिल पर तिरंगा ध्वज लगाकर फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। बाइक सवार अपनी गाड़ियों में तिरंगा लगाए हैं। कुल मिलाकर हर कोई तिरंगामय दिखाई दे रहा है। सरकारी भवनों को भी लाइटिंग के जरिए तिरंगे के रंग सजाया गया है। बैतूल एसपी कार्यालय को भी आकर्षक सजाया गया है। रात के समय बहुत सुंदर दिख रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम भवन को भी तिरंगे के रंग में सजाया है।
    बैतूल पुलिस ने बनाया भारत का मानचित्र

    पुलिस परेड ग्राउंड में आज विशाल भारत का मानव श्रृंखला के माध्यम से छायाचित्र प्रदर्शित किया गया जिसमें 2,000 से अधिक स्कूली छात्रों ने बैठकर अपने हाथों में रंगीन पेपर लेकर भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया विदित हो आजादी के 75 में वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता एवं इस अभियान में शामिल करने हेतु बच्चों द्वारा प्रदर्शित किया गया।यह प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन में बनाया गया। इस मौके मे शहर के सभी बड़े शासकीय एवम प्राईवेट स्कूल के बच्चे /शिक्षक शामिल थे।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button