मुलताई में पांसे ने किया खेला, भाजपा को किया चित्त, कांग्रेस के समर्थन से बागी बनी नपा अध्यक्ष

ज्ञानू लोखंडे

  • बैतूल- मुलताई नगरपालिका में इतना बड़ा उलटफेर हो जाएगा किसी ने सोचा भी नही था। भाजपा जीती बाजी हार गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने बड़ा खेला कर दिया है। मुलताई में भाजपा को चारो खाने चित्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को नपा अध्यक्ष के लिए निर्वाचन हुआ है। भाजपा से वर्षा गढ़ेकर , नीतू परमार और कांग्रेस से वंदना साहू ने नामांकन दर्ज किया। अंतिम समय मे भाजपा ने वर्षा गढ़ेकर को अपना प्रत्याशी बनाया गया। नीतू परमार को नामंकन वापस लेने के लिए कहा लेकिन नीतू परमार ने बागी होकर अध्यक्ष का चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने यहाँ एक बड़ा खेल कर दिया अपने प्रत्याशी को नामांकन उठाने लगा दिया। कांग्रेस ने भाजपा की बागी उम्मीदवार नीतू परमार को समर्थन दे दिया। इस तरह से कांग्रेस के समर्थन में बागी अध्यक्ष बन गई है।नीतू परमार को 9 और वर्षा गढेकर को 6 वोट मिल पाए है। बड़ी बात यह भी है कि कांग्रेस ने उपाध्यक्ष भी अपना बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी शिव माहोर को 8
    भाजपा के जीए बारसकर को 7 वोट मिले है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button