कल्पना धोटे होगी बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष!..खेला करने के चक्कर मे था कांग्रेस का एक बड़ा नेता
बैतूल- बड़ी उठापटक के बाद आखिरकार भाजपा ने नपा अध्यक्ष के लिए नाम लगभग तय कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष के लिए कल्पना धोटे के नाम पर सहमति बन गई। हालांकि भाजपा ने अभी तक अधिकृत जानकारी नही दी है। सूत्र बताते है कि अध्यक्ष के लिए नाम तय करने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ी है। दावेदारी में कई लोगों के नाम सामने आ रहे थे। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बैतूल नगर पालिका के कुछ भाजपा पार्षदों के संपर्क में कांग्रेश का एक बड़ा नेता था। इस बड़े नेता द्वारा खेला करने का प्लान तैयार किया था।लेकिन सफल नही हो पाए। इसकी भनक भाजपा के बड़े पदाधिकारियों को भी लग गई। भाजपा के बड़े पदाधिकारियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए सभी पार्षदों को खंडवा ले जाकर एक होटल में ठहराया गया ताकि पार्षदों का किसी से भी संपर्क ना हो सके। अध्यक्ष के लिए कल्पना धोटे का नाम लगभग तय हो गया है लेकिन नाम पर आखिरी मुहर लगाने के लिए रात में भोपाल से आए भाजपा के पर्यवेक्षक और स्थानीय बड़े नेताओं की बैठक होगी इस बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। और इसकी जानकारी सुबह पार्षदों को दी जाएगी।