Betul Power Cut : 8 अगस्त को बैतूल के इन क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली सप्लाई, जाने कितने घंटे प्रभावित रहेगी सप्लाई

Betul Power Cut: Power supply will be suspended in these areas of Betul on August 8; find out how many hours the supply will be affected.

Betul Power Cut :  बैतूल बिजली कंपनी द्वारा 8 अगस्त को 33/11 केव्ही टिकारी फीडर के सब स्टेशन में पीटीआर की क्षमता 5 एमवीए से 10 एमवीए बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के चलते शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक टिकारी सब स्टेशन के टाऊन -2 के अंतर्गत लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, बारस्कर कालोनी, इंदिरा वार्ड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कालेज, वीवीएम कॉलेज, तल्लैया मोहल्ला, अम्बेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कालोनी, नेहरू पार्क आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे सदर फीडर के तक एमपीईबी कॉलोनी, अग्निहोत्री कॉलोनी, सतपाल आश्रम, प्रताप वार्ड, सुपर किराना, सिंडिकेट बैंक, एसबीआई बैंक, गेंदा चौक, ब्रह्मकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटीआई, एफसीआई गोडाउन, विनायक रेसिडेंसी, बसंत पेट्रोल पंप, गाड़ाघाट रोड, सोनाहिल कॉलोनी तथा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक टिकारी फीडर बच्चा जेल, प्रताप वार्ड, महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गढ़ाघाट पम्प, पटने आटा चक्की, नागदेव मंदिर टिकारी, ईसाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णापुरा, ठाकरे की चाल, मोती वार्ड, डॉ. कसेरा, गोठी कॉलोनी, फासी खदान से दादावाड़ी, गोठी कॉलोनी, डॉ.पाड़ी, गौठाना नाका, शारदा नगर, वैष्णवी नगर, गंगोत्री कॉलोनी, कमानी गेट, थाना चौक, मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गुड़ बाजार, गांधी चौक, साईं मंदिर टिकारी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक इटारसी रोड फीडर के फॉरेस्ट नाका, बालाजी विहार, गाड़ाघाट, इटारसी रोड, चक्कर रोड, अनुराग टेंट हाउस, सरस्वती स्कूल, बसंत पेट्रोल पंप, बीएड कॉलेज तथा टॉउन- 1 फीडर के अंतर्गत सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केव्ही हमलापुर एवं टिकारी सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केव्ही फीडर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button