Betul Congress Building Construction : निलय डागा ने दिखाई दरियादिली, कांग्रेस भवन निमार्ण में देंगे 21 लाख रुपये, पूर्व मंत्री पांसे ने दिखाई कंजूसी

Betul Congress Building Construction: Nilay Daga showed generosity, donating 21 lakh rupees for the construction of the Congress building, while former minister Panse showed stinginess.

Betul Congress Building Construction :  बैतूल जिला मुख्यालय पर कांग्रेस भवन का निर्माण होना है। इस मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बड़ी दरियादिली दिखाई है। डागा ने कांग्रेस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा  कर अपना खजाना खोल दिया है।  इस मामले में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे फिसड्डी साबित हो रहे है।

जनादेश की खबर के अनुसार पांसे ने सिर्फ 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि भवन निर्माण में देने की बात कही है। पूर्व मंत्री होने के बावजूद राशि देने में कंजूसी दिखाई है। कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पांसे पूर्व मंत्री है उन्होंने भी कुछ बड़ा सहयोग करना चाहिए। कांग्रेस भवन निर्माण के लिए बड़ी राशि दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय डागा की खूब सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button