Betul SDOP News : बैतूल नवागत एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम संभाली कमान, सुनील लाटा को किया कार्यमुक्त

Betul SDOP News: Newly appointed SDOP Annapurna Sirsam has taken charge in Betul, and Sunil Lata has been relieved of his duties.

Betul SDOP News :  बैतूल पुलिस महकमे में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव हुआ। उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) के पद पर पदस्थ सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम ने 3 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल पहुंचकर विधिवत अपनी आमद दर्ज कराई और एसडीओपी बैतूल के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक बैतूल ने पूर्व एसडीओपी श्री सुनील लाटा को उनकी नवीन पदस्थापना इकाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए कार्यमुक्त कर दिया। श्री लाटा अब भोपाल में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब बैतूल अनुभाग की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की कमान एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के हाथों में होगी। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button