Betul News : मृत गोवंश को कचरा वाहन से घसीटने के मामले में सचिव को कारण बताओ नोटिस

Betul News: Show-cause notice issued to the secretary regarding the dragging of a dead bovine using a garbage vehicle.

Betul News : बैतूल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  इंदिरा महतो ने बताया कि ग्राम पंचायत झल्लार के सचिव श्री देवेंद्र सोनी को ग्राम पंचायत के कचरा वाहन से मृत गोवंश को घसीटकर ले जाने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्ट जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जवाब एवं जांच उपरांत संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 मृत गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने की कठोर कार्रवाई की मांग

बैतूल। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गौवंश के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध फोटो के अनुसार, एक मृत गाय को ग्राम पंचायत के कचरा वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया। इस घटना का वीडियो गौ सेवक एवं जागरूक युवक शिवा आर्य ने फोटो सामने लाया है वीडियो और फ़ोटोज़ के बाद स्थानीय ग्रामीणों, गौ सेवकों एवं राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जैसे ही यह दृश्य लोगों की नजर में आया, ग्रामीणों एवं गौ सेवकों ने वाहन को रुकवाकर इस कृत्य का विरोध किया और संबंधित कर्मचारियों से आपत्ति दर्ज कराई।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मालवीय ने कहा कि मृत गौवंश का भी सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। यदि वास्तव में ग्राम पंचायत द्वारा इस प्रकार मृत गौवंश को सड़क पर घसीटकर ले जाया गया है, तो यह न केवल मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है, बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है।

उन्होंने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना की प्रमुख मांगें

* पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
* दोषी पाए जाने वाले सभी जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
* मृत गौवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित नियमों का सभी ग्राम पंचायतों में सख्ती से पालन कराया जाए।
* भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

“गौ माता हमारी आस्था, संस्कृति एवं संवेदनाओं का प्रतीक हैं। उनके जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी उनका सम्मान बनाए रखना समाज और प्रशासन, दोनों की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button