Gold- Silver Price 29 June 2026: सप्ताह के पहले दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Prices, June 29, 2026: Gold and silver prices fell on the first day of the week; check the rate for 10 grams of gold.

Gold- Silver Price 29 June 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 29 जून 2026 दिन सोमवार को दिन के सोने- चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं।
इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 139313 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 128124 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 104905 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 81826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम 2 लाख 39 हजार 900 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


