Betul News : प्रसव के बाद महिला की मौत, शव लेकर कलेक्ट पहुंचे परिजन, लगाया लापरवाही का आरोप

Betul News: Woman dies after delivery, family arrives with body, alleges negligence

Betul News : प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजन महिला का शव लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई क्षेत्र के ग्राम पारस ठानी निवासी रोशनी पवार 30 वर्ष को प्रसव के लिए बैतूल जिले के मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। महिला की मंगलवार सुबह नॉर्मल डिलीवरी हुई। प्रसव के कुछ ही घंटे बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन बैतूल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन महिला का शव लेकर कलेक्ट कार्यालय पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरती गई जिसके कारण महिला की मौत हुई है। महिला के पति कमलनाथ पवार का आरोप है कि जब उनकी पत्नी की तबीयत बहुत अधिक गंभीर हुई तब जाकर आननफानन में बैतूल रेफर किया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब परिजन कलेक्ट कार्यालय पहुंचे तो वहां पर सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाडे, सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा कलेक्ट कार्यालय पहुंचे। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button