Betul Shanidev Birth Festival 2026 : शनि जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , शाम को मंदिरों में हुआ विशाल भंडारा
Betul Shanidev Birth Festival 2026: Crowds of devotees gathered in temples on the occasion of Shani Janmotsav, a huge feast was organised in the temples in the evening.
Betul Shanidev Birth Festival : बैतूल में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि शनिवार को शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। मंदिरों में महाआरती के बाद शाम को विशाल भंडारे आयोजित गया। शनि जन्मोत्सव के चलते मंदिरों की फूलों और रोशनी से आकर्षक सजाया गया है। मान्यता है कि शनि जन्मोत्सव के दिन शनिदेव की पूजा अर्चना, तेल चढ़ाने, काला कपड़ा, उड़द और दान करने से साढ़े साती ढैय्या से राहत मिलती है। शनि जन्मोत्सव को लेकर बीएसएलएल कार्यालय के पास स्थित श्री शिग्नापुर शनि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। सुबह के समय हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम को मंदिर में महाआरती के बाद शाम 7 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।
शाम से ही विशाल देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित गया, जिसमें मां कालका जागरण गु्रप के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इधर, बिजासनी माता मंदिर में भी शनि जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह शनि देव की विशेष पूजा अर्चना के बाद 1008 नामों से हवन किया गया। शाम 7 बजे मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इधर, विनोबा वार्ड स्थित शनि मंदिर में भी सुबह से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था। दिन भर भजन कीर्तन चलते रही।



