Aaj Ka Rashifal 05 May 2026 : आज मेष राशि वालों को कार्यों में बाधा आएगी और मन में अस्थिरता महसूस होगा, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 05 May 2026: Today, Aries people will face obstacles in their work and will feel instability in their mind, know how the day will pass.
Aaj Ka Rashifal 05 May 2026 : Today Horoscopes | 05 मई 2026, मंगलवार
(आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर गहरा भावनात्मक और कर्मप्रधान प्रभाव रहेगा)
मेष | Today Horoscopes
आज चंद्रमा आठवें भाव में होने से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। कार्यों में बाधा और मन में अस्थिरता महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में धैर्य जरूरी है। पारिवारिक मामलों में चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, “हनुमान चालीसा” का पाठ करें।
वृषभ | Today Horoscopes
सातवें भाव का चंद्रमा रिश्तों में मधुरता लाएगा। नए संपर्क बन सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद सतर्क रहें। अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें।
उपाय: हनुमानजी के मंदिर में जाकर गुड़-चना चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।
मिथुन | Today Horoscopes
छठे भाव का चंद्रमा आपको ऊर्जा देगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और दिन आनंददायक रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: हनुमानजी को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
कर्क | Today Horoscopes
पांचवें भाव में चंद्रमा होने से शुरुआत थोड़ी कठिन, लेकिन बाद में राहत मिलेगी। पढ़ाई और करियर में सुधार होगा। परिवार में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
उपाय: हनुमानजी के सामने दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें।
सिंह | Today Horoscopes
चौथे भाव का चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। कार्यों में देरी से मन खिन्न रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: हनुमानजी को केवड़ा इत्र अर्पित करें और हनुमान अष्टक का पाठ करें।
कन्या | Today Horoscopes
तीसरे भाव का चंद्रमा साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। काम में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि दोपहर बाद चिंता बढ़ सकती है।
उपाय: हनुमानजी को पान का पत्ता अर्पित करें और राम नाम का जप करें।
तुला | Today Horoscopes
दूसरे भाव का चंद्रमा आर्थिक मामलों में लाभ देगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी, लेकिन बाद में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमानजी को लाल वस्त्र चढ़ाएं और “हनुमान बाहुक” का पाठ करें।
वृश्चिक | Today Horoscopes
पहले भाव का चंद्रमा आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मानसिक अस्थिरता हो सकती है।
उपाय: हनुमानजी के मंदिर में जाकर नारियल चढ़ाएं और चालीसा पढ़ें।
धनु | Today Horoscopes
बारहवें भाव का चंद्रमा खर्च और तनाव बढ़ा सकता है। वाणी पर संयम रखें। दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को गुड़ और रोटी का भोग लगाएं, “राम रक्षा स्तोत्र” का पाठ करें।
मकर | Today Horoscopes
ग्यारहवें भाव का चंद्रमा लाभ और सफलता दिलाएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य और वाहन चलाने में सावधानी रखें।
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ | Today Horoscopes
दसवें भाव का चंद्रमा करियर में उन्नति देगा। पदोन्नति और धन लाभ के योग हैं। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
उपाय: हनुमानजी के सामने दीपक जलाकर “ॐ हनुमते नमः” का जप करें।
मीन | Today Horoscopes
नवें भाव का चंद्रमा भाग्य को थोड़ा धीमा कर सकता है। नए कार्यों में सावधानी रखें। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और कार्य पूरे होंगे।
उपाय: हनुमानजी को केले और लाल फूल अर्पित करें, सुंदरकांड का पाठ करें।



