Betul News : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे

Betul News: Zero tolerance on corruption: Collector Dr. Saurabh Sanjay Sonawane

Betul News : बैतूल के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में पत्रकारों से संवाद कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने साफ कहा कि जिले में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर सख्ती से अमल करेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि हो रहा है करेंगे से काम  नही चलेगा।  उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारी दूरदराज से आकर कार्य कर रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं और स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

डॉ. सोनवणे ने मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत की जांच कर दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

टीएल (समय-सीमा) बैठक का जिक्र करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील रहना होगा। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले की प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर के इस सख्त और स्पष्ट रुख से जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button