Betul Hanging News : बहु ने मारपीट की तो ससुर ने फांसी लागकर की आत्महत्या
Betul Hanging News: Father-in-law commits suicide by hanging himself after daughter-in-law beats him
Betul Hanging News : बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने बहु द्वारा की गई मारपीट के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि कोलगाव निवासी गरीबदास (46) ने रविवार शाम को खेत मे बने एक घर मे रस्सी का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
प्रथम दृष्टि जानकारी सामने आई है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था विवाद के दौरान बहू ने गरीबदास की चप्पल से मारपीट कर दी। इसी से आहत होकर फांसी लगाने का कारण सामने आया है। बताया जा रहा की गरीबदास किसी के यहां काम करता था उसने खेत में बने मकान में फांसी लागकर आत्महत्या की है। मृतक का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



