Betul Road Accident Today : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident Today: Unknown vehicle hits bike, young man dies, one seriously injured
Betul Road Accident Today : बैतूल- परासिया हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिदेव उर्फ सन्नि पिता दशरथ महसकोले 18 वर्ष निवासी शोभापुर थाना रानीपुर दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। शनिवार की रात को बगडोना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सन्नि और प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल भर्ती किया। उपचार के दौरान सन्नि की मौत हो गई।प्रकाश गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


