MP News : मध्यप्रदेश में ‘सबसे अमीर’ कलेक्टरों की सूची सामने, कई जिलों के कलेक्टरों की करोड़ों की संपत्ति
MP News: List of 'richest' collectors in Madhya Pradesh revealed, collectors of many districts have assets worth crores.
MP News : मध्यप्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों की घोषित अचल संपत्तियों को लेकर एक सूची सामने आई है, जिसमें कुछ कलेक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए गए हैं। सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों के कलेक्टरों के पास कृषि भूमि, प्लॉट और मकान सहित करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सूची में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक क्षौत्रिय सबसे अधिक संपत्ति वाले कलेक्टर बताए गए हैं। उनके पास टीकमगढ़ और इंदौर में भूमि है जिसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं डिंडोरी कलेक्टर अंजू भदौरिया के पास भोपाल में कृषि भूमि, प्लॉट और मकान सहित लगभग 3.15 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है।
इसके अलावा धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के पास लखनऊ में करीब 2.40 करोड़ रुपये का मकान है। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ के पास भोपाल और सीहोर में भूमि है जिसकी कीमत लगभग 2.40 करोड़ रुपये बताई गई है।
इसी तरह मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के पास भोपाल और प्रयागराज में भूमि व प्लॉट मिलाकर करीब 1.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मैहर कलेक्टर रानी बाटड के पास भोपाल और छिंदवाड़ा में दो मकान हैं जिनकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है।
वहीं भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास लखनऊ में एक मकान है जिसकी कीमत करीब 1.49 करोड़ रुपये बताई गई है।
बताया जा रहा है कि यह जानकारी अधिकारियों द्वारा घोषित अचल संपत्तियों के आधार पर सामने आई है।



