MP News : मध्य प्रदेश में एक दर्जन जिलों के बदलेंगे कलेक्टर, जाने पूरी लिस्ट

MP News: Collectors of a dozen districts will be changed in Madhya Pradesh, know the complete list

MP News: मध्य प्रदेश में एसआईआर के बाद बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल जल्द होने की संभावना है। यह बदलाव दो चरणों में किए जाने की चर्चा है। पहले चरण में राजधानी भोपाल सहित करीब 12 जिलों के कलेक्टरों को बदला जा सकता है।

बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह को सरकार कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उनकी जगह धार में बसंत पंचमी के दौरान भोजशाला से जुड़े संवेदनशील हालात को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने वाले युवा आईएएस प्रियंक मिश्रा का नाम चर्चा में है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और किसी अन्य अधिकारी पर भी सहमति बन सकती है।

इधर नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन और मैहर कलेक्टर रानी बाथम को भी मंत्रालय बुलाए जाने की चर्चा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इन जिलों में भी प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। यहां एक और सचिव की नियुक्ति हो सकती है। फिलहाल सीएमओ में आलोक कुमार सिंह और इलैया राजा टी सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से किसी एक को बदला जा सकता है। साथ ही कुछ अतिरिक्त सचिवों को भी हटाया जा सकता है और अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्तर पर भी बदलाव संभव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button