Aaj Ka Rashifal 04 March 2026 : मिथुन राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे, जाने कैसे बीतेगा आज का दिन
Today's Horoscope 04 March 2026: Gemini's opponents will be defeated, know how today will pass.
Aaj Ka Rashifal 04 March 2026: आज का बुधवार राशिफल :
मेष
रचनात्मक और कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियजनों से मुलाकात खुशी देगी। दोपहर बाद घर का माहौल शांत रहेगा। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कार्यों में देरी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
वृषभ
आज माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों से दूरी रखें।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय संभव है। हालांकि, घर में हल्का तनाव हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा
कर्क
सुबह मन असमंजस में रह सकता है, जिससे कार्यों में रुकावट आएगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी और मानसिक शांति मिलेगी। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: क्रीम
- Betul News : बैतूल में 3 करोड़ की राशि से बनेगा आधुनिक सर्किट हाउस, विधायक खंडेलवाल ने किया निरीक्षण
सिंह
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और दृढ़ निश्चय से काम करेंगे। सरकारी कार्यों में प्रगति संभव है। गुस्से पर काबू रखें। आय की तुलना में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संतुलित रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विवाद और बहस से दूरी बनाएं। दोपहर के बाद आत्मबल में वृद्धि होगी और समाज में सम्मान मिलेगा। संयमित व्यवहार से लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला
तुला
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सावधानी आवश्यक है।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय और नौकरी में सराहना मिल सकती है। पिता से सहयोग मिलेगा। शाम के समय थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन मित्रों का साथ सुकून देगा।
शुभ रंग: मैरून
धनु
धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोपहर बाद सफलता के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला
मकर
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। दोपहर के बाद परिस्थितियां हल्की और अनुकूल होंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर बोलें।
शुभ रंग: भूरा
कुंभ
दांपत्य जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। अदालत या कानूनी मामलों में सावधानी रखें। नई योजनाओं की शुरुआत फिलहाल टालें। आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
मीन
कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखें। साझेदारी के कार्यों में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: बैंगनी
Aaj Ka Rashifal 04 March 2026: आज का बुधवार राशिफल : 


