US-Israel Iran War : अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण भारत मे बढ़ सकते यह इन वस्तुओं के दाम
US-Israel Iran War: Prices of these commodities may increase in India due to the US, Israel and Iran war.
US-Israel Iran War : अमेरिका इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किया है। इस युद्ध का भारत पर भी असर देखने को मिलेगा। कई वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दे की अमेरिका, इजरायल के हमले से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खोमई की मौत हो गई है। इस युद्ध के कारण भारत में सोने- चांदी और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। जानकार बताते हैं कि भारत जरूर का 90% तेल आयात करता है। 50 प्रतिशत क्रूड होमुर्ज़ के रास्ते आता है। युद्ध के कारण यह रास्ता ईरान ब्लॉक करता है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल तेल की सप्लाई कम हो जाएगी और कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कई तेल के जहाज फस गए है। फिर बढ़ सकते हैं सोने- चांदी के दाम
जानकार बताते हैं कि युद्ध के कारण सोने चांदी के दामों में भी भारी बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है। उल्लेखनीय है कि सोने के दाम 1लाख 60 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2 लाख 67 हजार प्रतिकिलो पर चल रहे है।



