MP Weather Alert : बढ़ते तापमान के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात्रि से फिर सक्रिय हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश होने की भी संभावना बनी है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेजी से तापमान बढ़ने के कारण गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। खरगोन जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है। नर्मदापुरम में 34.3, खजुराहो 34.0, खंडवा 33.5 और गुना जबलपुर का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया है।