Betul News : सदर बाजार से आधा दर्जन मोबाईल चोरी, नहीं थम रही वारदात, लोग हो रहे परेशान
Betul News: Half a dozen mobile phones stolen from Sadar Bazaar, incidents continue, people are getting worried.

Betul News : बैतूल शहर के सदर बाजार से मोबाईल चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बाजार में चोर गिरोह सक्रिय रहकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस अब तक चोरों को पकडऩे में सफल नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक सदर बाजार में रविवार सुबह बाजार करने गए। लगभग आधा दर्जन लोगों के मोबाईल फोन चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
फरियादी चिचोलाढाना हाल चन्द्रशेखर वार्ड निवासी चन्द्रशेखर (चंदू) नरवरे ने बताया कि वे सुबह बाजार में सब्जी खरीदने गए थे और मोबाईल जेब में रखा था, अज्ञात चोरों ने मोबाईल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल ओपो कंपनी का है जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रूपए बताई गई। इसके अलावा और भी लोगों के मोबाईल चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
लंबे से सक्रिय है गिरोह
सदर बाजार में वर्षों से मोबाईल चोर गिरोह सक्रिय है, इन गिराह ने नाजाने कितने लोगों के मोबाईल फोन पर हाथ साफ कर दिए। अक्सर इस बाजार में मोबाईल चोरी होने की घटना आए दिनों सामने आते रहती है। इसकी पुलिस में भी कई लोगों ने शिकायत की, लेकिन पुलिस भी इस गिरोह को नहीं पकड़ पाई।
चोर गिरोह इतना सातिर है कि मोबाईल फोन ट्रेस करने में भी पुलिस के हाथ-पाव फूल रहे है। बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आने के बावजूद भी लोग अलर्ट नहीं हुए। मोबाईल चोरी के मामले में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि हमारे पास मोबाईल चोरी होने की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई करेंगे



