Betul Rape News : रिश्ते हुए तार-तार : पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी ने पुलिस कस्टडी में किया आत्महत्या का प्रयास

Betul Rape News: Relationships torn apart: Father rapes 10-year-old daughter, accused attempts suicide in police custody

Oplus_131072

Betul Rape News :  मुलताई थाना क्षेत्र में रिश्तो को तार-तार करने और कलेजे को चीर देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

मुलताई क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी नाबालिग की माँ ने डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर नाबालिग को आरोपी पिता के कब्जे से छुड़ाया गया।मुलताई पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध किया पॉक्सो एक्ट एवं सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत किया है। 
डायल 112 पर मिली थी सूचना
 पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी  को डायल 112 पर नाबालिक बालिका की मां द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति द्वारा उसकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर दुराचार किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और कमरे को खुलवाकर पीड़िता को कलयुगी पिता से मुक्त कराया औरआरोपी को मुलताई थाना लेकर आए। *डायल 112* के साथ ही नाबालिग बालिका अपनी माता के साथ थाना मुलताई उपस्थित हुई और रिपोर्ट दर्ज कराई।
डरा धमकाकर करता था दुराचार
नाबालिग बालिका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता द्वारा जब जब उसकी मां घर में नहीं होती थी तब तब लंबे समय से उसके साथ दुराचार किया जा रहा था।  विरोध करने पर डराया-धमकाया जाता था।
नाबालिका द्वारा पूर्व में अपनी मां से पिता के द्वारा की गई अनुचित कृत्य की जानकारी देने पर आरोपी द्वारा उसकी मां को भी कई बार मारा पीटा गया एवं धमकाया गया। 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता उसे अकेले में साथ में सुलाता था एवं अनुचित कृत्य करता था। दिनांक 26.02.26 को भी आरोपी द्वारा नाबालिका के साथ शाम 3–4 बजे उसके पुराने घर में ले जाकर दुष्कृत्य किया गया एवं आरोपी के सोने पर नाबालिग घर वापस आ गई। आरोपी सो कर उठा तो नाबालिका को फिर से पुराने घर में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा जिससे नाबालिका रोने लगी। उसी समय नाबालिका की मां घर पर पहुंची जिसने बच्ची को रोता देखकर दरवाजा खटखटाया एवं उसकी बेटी को छोड़ने को कहा गया। आरोपी द्वारा दरवाज़ा न खोलने पर पीड़िता की मां द्वारा डायल 112 पर फोन कर उक्त संबंध में जानकारी दी गई।
आरोपी पर मामला दर्ज 
फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 64(2)(f), 64(2)(m), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(L)/6, 5(M)/6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। इसी दौरान आरोपी द्वारा कंबल को फाड़ कर फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल आरोपी को आत्महत्या करने से रोका गया। आरोपी को गंभीर हालत में मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।
इनका कहना है..
पिता द्वारा बेटी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपीय पिता को गिरफ्तार किया गया जिसमें थाने में आत्महत्या करने की कोशिश की है। आरोपी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया।
वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button