MP News : इंदौर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, लोगो को सांस लेने और उल्टी होने की शिकायत

MP News: Gas leak in Indore creates panic, people complain of breathing problems and vomiting

Oplus_131072

MP News : गुरुवार देर रात इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अचानक जहरीली गैस फैलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गैस के प्रभाव से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर अब तक पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के दौरान आसपास मौजूद रहवासियों, राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर अपने मुंह और नाक को रूमाल से ढक लिया। स्थिति को देखते हुए कई लोग घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button