Betul News : 4.38 लाख करोड़ का बजट विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम: हेमंत खण्डेलवाल

Betul News: Budget of Rs 4.38 lakh crore is a historic step towards developed Madhya Pradesh: Hemant Khandelwal

Betul News : बैतूल 18 फरवरी वर्ष 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत 4,38,317 करोड़ रुपये के बजट को विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। यह बातें रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खण्डेलवाल ने कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि कर अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जो मजबूत वित्तीय प्रबंधन का संकेत है। अनुसूचित जनजाति विभाग के लिए 47,429 करोड़ और अनुसूचित जाति विभाग के लिए 31,192 करोड़ रुपये का प्रावधान सामाजिक समावेशन की दिशा में बड़ा कदम है।

श्री खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दो वर्षों में 1.41 लाख रुपये से बढ़कर 1.69 लाख रुपये हो गई है, जो 19.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। यह सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

किसानों के हित में एक लाख सोलर पंप, 1300 करोड़ रुपये फसल बीमा, 1 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य तथा सिंचाई रकबे में विस्तार जैसे प्रावधान किए गए हैं। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ हेतु 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के ऋण, खेल विकास के लिए 815 करोड़ और स्वास्थ्य क्षेत्र में 23 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण सड़कों, शिक्षा विस्तार और 72 नई ई-बस सेवाओं से अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने वाला यह बजट मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और भविष्य उन्मुख बजट है, जो सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button