Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 : आज तुला राशि वाले विवाद से बचें और काम समय पर पूरा करें, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's Horoscope 18 February 2026: Libra people should avoid disputes and complete their work on time. Know how the day will pass.

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 : आज बुधवार के सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Aries (मेष) – आज बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, जो आपकी राशि से 11वें भाव में स्थित होगा। आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों-रिश्तेदारों के साथ समय सुखद रहेगा। दोस्तों पर खर्च भी होगा, लेकिन उनसे लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आय के नए साधन मिल सकते हैं और आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को वरिष्ठों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

Taurus (वृषभ) – चंद्रमा 10वें भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा और प्रोफेशनल लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सम्मान और उपहार मिलने से खुशी मिलेगी।

Gemini (मिथुन) – चंद्रमा 9वें भाव में रहेगा। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों में देरी संभव है। नौकरी में दबाव और चिंता बढ़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। वरिष्ठों के व्यवहार से असंतोष हो सकता है। सरकारी मामलों में अड़चन आ सकती है। महत्वपूर्ण फैसले टालें। स्वास्थ्य में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। संतान से मतभेद संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Cancer (कर्क) – चंद्रमा 8वें भाव में रहेगा। मानसिक अस्थिरता या निराशा रह सकती है। खानपान में सावधानी रखें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल और परिवार में विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय ध्यान रखें। आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी।

Leo (सिंह) – चंद्रमा 7वें भाव में रहेगा। दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीत सकता है। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में साझेदारों के साथ संयम रखें। अधिक बहस से बचें। सामाजिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता कम मिल सकती है।

Virgo (कन्या) – चंद्रमा 6वें भाव में रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ और सफलता के योग हैं। नौकरी में प्रगति होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर के भोजन से परहेज करें।

Libra (तुला) – चंद्रमा 5वें भाव में रहेगा। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। किसी चिंता से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। विवाद से बचें और काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक) – चंद्रमा 4वें भाव में रहेगा। दिन शांतिपूर्वक बिताना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। काम में मन कम लगेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परिवार में मतभेद संभव है। संपत्ति या वाहन से जुड़े कागजी काम में सावधानी रखें।

Sagittarius (धनु) – चंद्रमा 3वें भाव में रहेगा। आध्यात्मिक और रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Capricorn (मकर) – चंद्रमा 2वें भाव में रहेगा। आज वाणी पर संयम रखना लाभकारी होगा। विवाद बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आंखों में हल्की परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा।

Aquarius (कुंभ) – चंद्रमा आपके प्रथम भाव में रहेगा। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय आनंददायक होगा। जीवनसाथी या प्रियजन से मतभेद समाप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

Pisces (मीन) – चंद्रमा 12वें भाव में रहेगा। धन निवेश में सावधानी रखें। जल्द लाभ की चाह से बचें। एकाग्रता में कमी रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। संतान संबंधी चिंता संभव है। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा। कानूनी या दस्तावेजी मामलों में सतर्क रहें। लेन-देन के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button