Gold- Silver Price 29 January 2026: सोना के 2 लाख और चांदी के दाम 4 लाख के करीब पहुँचे, जाने 24K, 22K, 18K गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 29 January 2026: Gold price reaches Rs 2 lakh and silver price reaches close to Rs 4 lakh, know the rates of 24K, 22K, 18K gold
Gold- Silver Price 29 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 3 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 174638 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 160611 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 131505 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 102574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 3 लाख 85 हजार 933 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


