Betul Road Accident : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: Young man dies tragically in road accident, police engaged in investigation

Betul Accident News :
Betul Accident News :

Betul Road Accident :  बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झिटापाटी निवासी अम्मू पिता गोंदू सरियाम उम्र 18 वर्ष अपने रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था, तभी सड़क हादसा हो गया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बोथिया जोड़ के पास अम्मू का एक्सीडेंट हुआ है, जिसे एनएचआई एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सलाय लेजाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही हादसे के बारे में जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मृग कायम का जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button