Betul News : भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष में बैतूल विधायक ने दी बड़ी सौगात ,हॉकी सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ स्थापना के लिए 6.97 करोड़ स्वीकृत

Betul News: In the centenary year of the Indian Hockey Federation, Betul MLA gave a big gift, Rs 6.97 crore approved for the installation of hockey synthetic astroturf.

Betul News : बैतूल आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए खेल सुविधाओं की भरपूर उपलब्धता के लिए सतत प्रयास कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष में जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है ।श्री खंडेलवाल के ठोस प्रयासों से मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में हॉकी सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ की पुनर्स्थापना के लिए 6 करोड़ 97 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं ।मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव द्वारा 19 जनवरी 2026 को जारी आदेश में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में हॉकी सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ की पुर्नस्थापना हेतु स्टेडियम खेल अधोसंरचना मद से 6 करोड़ 97 लाख रुपए व्यय करने की सहमति दी है ।इसके बाद मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा ।उल्लेखनीय है कि बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कुछ माह पूर्व स्टेडियम में लगे एस्ट्रोटर्फ के क्षतिग्रस्त होने का हवाला देकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगवाने के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी।

क्षतिग्रस्त हो गया था एस्टोटर्फ

जिले के हॉकी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधा देने के लिए श्री खंडेलवाल के प्रयासों से वर्ष 2010-2011 में जिला मुख्यालय बैतूल में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की सौगात मिली थी। उल्लेखनीय है कि एस्ट्रोटर्फ 10 वर्ष बाद बदला जाना चाहिए ।परंतु एस्ट्रोटर्फ के नहीं बदलने से टर्फ क्षतिग्रस्त होने लगा था जिससे अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी ।जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा उक्त समस्या से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को अवगत करवा कर मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगवाने की मांग की थी। श्री खंडेलवाल ने उक्त मांग को गंभीरता से लेकर भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष में बैतूल जिले के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात देते हुए सिथेटिक ब्लु एस्ट्रोटर्फ लगवाने के लिए 6 करोड़ 97 लख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई है ।

ब्लू एस्टो टर्फ लगने से राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी

हॉकी खेल जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन सिंथेटिक ब्लू एस्टो टर्फ वाले स्टेडियम में होता है।बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल के प्रयासों से मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगने के बाद यहां राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह आसान हो जाएगी ।साथ ही बैतूल जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम में अभ्यास करने की सुविधा भी जिले में ही मिलने लगेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर 150 ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन खिलाड़ी हुए चयनित

बैतूल जिले में उत्कृष्ट खेल सुविधाओं की उपलब्धता के लिए सतत प्रयासरत श्री खंडेलवाल के प्रयासों से लगभग डेढ़ दशक पूर्व एस्ट्रोटर्फ वाले मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल की सौगात मिलने से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए जिले के बाहर स्थित स्पोर्ट्स और खेल अकादमी में नहीं जाना पड़ता है। ।मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करते हुए बैतूल जिले के डेढ़ सौ से अधिक हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर तथा तीन खिलाड़ी बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में चयनित हुए हैं ।अब मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगने के बाद जिले में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी चयनित हो सकेंगे ।

देश के खेल मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा बैतूल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का मानना है कि आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ आधुनिक सुविधाएं दिलवाने की। श्री खंडेलवाल के मुताबिक उनका प्रयास बैतूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं दिलवाकर जिले को खेलों के हब के रूप में विकसित करना है। इसी कड़ी में 5 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम एवं 100 मीटर के पांच लेन वाले सिंथेटिक ट्रैक स्वीकृत हुए हैं। साथ ही मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए 6 करोड़ 97 लख रुपए की स्वीकृति मिली है । बैतूल में सर्वसुविधायुक्त भव्य स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिससे आने वाले वर्षों में बैतूल देश के खेल मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button