बैतूल- नगरपालिका के परिणाम सामने आने के बाद भगत सिंह वार्ड और शास्त्री वार्ड से भाजपा उम्मीदवार प्रत्याशी को हार मिली है। इस हार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लेखचंद यादव ने मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया हुआ है। सोशल मीडिया पर श्री यादव ने हार को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। बात ही नहीं रुकी। बात तो तू तड़ाक तक पहुंच चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता लेखचंद यादव ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा कि भगत सिंह वार्ड और शास्त्री वार्ड से भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है जिसका श्रेय भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा को जाता है। यही नही लेखचन्द ने यह भी लिखा कि….. अबे अर्धनारी वाट्सअप ग्रुप से रीमूव करने से कुछ नही होगा नल जल योजना से मेरे बड़े भाई विधायक के पैर पड़कर जो करोड़ो के काम में तूने जो भस्टाचार किया है उसका भी हिसाब अब होगा। एक तरफ लेखचन्द भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए भड़ास निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला को अपना बड़ा भाई बताते हुए जीत का श्रेय भी दिया जा रहा है। इस पूरे महाभारत में भाजपा की लड़ाई फिर सड़क पर आ गई है और पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि लेखचंद यादव अभी भाजपा में कोई पद पर मौजूद नहीं है। इस पूरे महाभारत पर भाजपा के बड़े पदाधिकारी कुछ बड़ा निर्णय ले सकते हैं।