MP Cold Wave : एमपी के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 27 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
MP Cold Wave: Cold wave alert in 9 districts of MP, temperature below 10 degrees in 27 districts
MP Cold Wave : मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के मंदसौर जिले में न्यूनतम तापमान 2.5, करौंदी कटनी में 2.7, गिरवर 3.3, कल्याणपुर 3.5 और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुँच गया है। 27 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के करण मौसम में बदलाव हुआ है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि एमपी के राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मेहर जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में तापमाम और गिर सकता है।
10 जिलों में कोहरे की संभावना
प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाडी जिलों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना बनी है। कोहरे से यातायात प्रभावित हो सकता है।
बैतूल में भी तीन डिग्री गिरा तापमान
मौसम बदलते ही बैतूल जिले में भी 3 डिग्री तापमान कम हुआ है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है।



