Betul News : 18 माह से फरार इनामी गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 किलों मिला था गांजा
Betul News: Police arrested a wanted ganja smuggler who was absconding for 18 months; 28 kg of ganja was recovered.
Betul News : शाहपुर थाना पुलिस को 10 मई 2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कुंडी टोल के पास एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार क्रमांक MP 04 KC 3427* को रोका गया। पुलिस की सख्त नाकाबंदी को देखकर वाहन चालक कार को दूर रोड पर खड़ा कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा 28 किलो 700 ग्राम जप्त किया गया।उक्त संबंध में थाना शाहपुर में अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में पूर्व में वाहन चालक सूरज को भोपाल से गिरफ्तार किया जा चुका था, जिसने पूछताछ में बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से भोपाल अपने मालिक के कहने पर परिवहन कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई थीं।
विवेचना में आरोपी अमित राय, निवासी रोहतास नगर, भोपाल की संलिप्तता पाए जाने पर उसे दिनांक 06 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक देवकरण डेहरिया,
उप निरीक्षक नीरज खरे,
आर. 366 धीरज काले,
आर. 117 जयकिशन,
महिला आर. 687 संध्या (थाना शाहपुर), एवं सायबर सेल बैतूल से आर. राजेन्द्र धाडसे की सराहनीय भूमिका रही।



