Betul News : कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के विरूध्द की बड़ी कार्यवाही, 7 युवकों को पकड़ा

Betul News: Kotwali police took major action against bookies, arrested 7 youths.

Betul News :  कोतवाली पुलिस ने सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 सटोरियों को पकड़ा है। कोतवाली थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि 2 जनवरी को सटोरियों पर कड़ी कार्यवाही के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल कोतवाली पुलिस के द्वारा पृथक पृथक टीम का गठन किया जाकर कस्बा में रवाना किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा सटोरियो के स्थानो पर दबिस दी गई। जाकर सट्टा लेख करने वालो को पकडा गया। आरोपी गणों के विरूध्द प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की जाकर आरोपीगण को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 
 पकड़े गए आरोपियों के नाम
 टीनू साहू पिता मेंहगू साहू 58 साल निवासी बेल बाजार सदर बैतूल,   गीता राम उर्फ जीतू पिता किशनलाल बानखेडे उम्र 50 साल निवासी खंजनपुर बैतूल,  जावेद मिता जफर शाह उम्र 30 साल निवासी जय प्रकाश वार्ड सदर बेतूल,   हीरा लाल पिता सेन्या हिवरखेडे उम्र 43 साल निवासी भग्गूढाना गंज ,   हेमंत पिता भीमराव पडलक उम्र 28 साल निवासी खजनपुर ,  राजेश पिता नामदेव झरबडे उम्र 40 सालन वासी वैष्णवी नगर ,   रोहित पिता अनिल सराठे उम्र 29 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सदर बैतूल शामिल है। 
 आरोपियों को पकड़ने में रही इनकी भूमिका
 कार्यवाही निरीक्षक नीरज पाल, उनि उत्तम मस्तकार, सउनि अरूण यादव, सउनि जगदीश नावरे, सउनि सुरेश चौधरी, प्र. आर. 369 शिव कुमार, प्र.आर. 64 तरूण पटेल, प्र. आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप आर. 650 उज्जवल दुवे, आर. 474 राहुल शर्मा, आर 430 चन्द्रपाल सरयाम की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button