Betul Today : देहगुड जलाशय का सिंचाई के लिए नही मिल रहा पानी, किसान बोले नहर दो या जहर दो

Betul Today: Water from Dehgud reservoir is not available for irrigation, farmers said give them canal or poison them.

Betul Today : बैतूल में देहगुड जलाशय का सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। बुधवार को कई किसान बैतूल पहुंचे और उन्होंने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर कर जलाशय के पानी दिए जाने की है। किसानोंके बताया कि देहगुड जलाशय की 12 दिसंबर  को चालू की गई है जिसकी लम्बाई करीब 14 किमी. हैं। आज दिनाँक तक 5 से 6 किमी. तक ही पानी पहूच पाया हैं।
5 से 6 किमी. के आगे कुछ कृषको के द्वारा अवैध रूप से नहर तोडकर नीचे से जमीन मे 8 इंच के पाईप गाडकर अपने कुओ में पानी जमा कर मोटरो से कमाण्ड एरिया से बाहर पानी ले जाया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि कमाण्ड एरिया से बाहर पानी ले जाने के कारण कृषको को पानी नही मिल पा रहा हैं। कुछ किसानो के द्वारा नहर की अधिगृहित भूमी में कुआ खोद लिये गये है जिसमें नहर का पानी सीधा कुँओ में पहुंचाया जाता हैं जिसके कारण नहर का पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। एवं उन्ही कुँओ पर अवैध रूप से 10-10 हॉसपावर की मोटर लगाकर करीबन 4 से 5 किमी. की दूरी तक कमाण्ड एरिया से बाहर पानी ले जाया जा रहा हैं जिसके कारण कमाण्ड एरिया के किसानो को पानी नही मिल पा रहा हैं। नहर भी कई जगह से क्षतीगृस्त हो चूकी है जिसमें से नहर का आधा पानी नदी एवं नालो में बह रहा हैं, जो अनुपयोगी है।
 कमाण्ड एरिया से बाहर पानी ले जाने वाले किसानो एवं अवैधरूप से नहर पर मोटर लगाने वाले किसानो पर कड़ी कार्यवाही की माँग करते हैं। किसानो के द्वारा पूर्व में बोई गई गेहूँ की फसल नहर का पानी नही मिलने से सुख रही हैं एवं 80 प्रतिशत ग्राम की भूमी पर बोनी नही हो पाई हैं। किसानों की मांग है कि कृषको की समस्याओ का तत्काल समाधान नही किया जाता है तो हम किसानो का भारी नुकसान होगा एवं किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button