Betul News : मुलताई का नाम मुलतापी होगा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा, बैतूल में खुलेंगे उद्योग

Betul News: Multai will be renamed Multapi, Chief Minister Mohan Yadav announced, industries will open in Betul.

Betul News :बैतूल जिले के मुलताई का नाम मुल्तापी करने की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की गई। मंगलवार को बैतूल में मेडिकल कॉलेज भूमि पूजन को लेकर पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला,प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी वीरेंद्र जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख कहा कि मुलताई का नाम बदला जाए। विधायक की मांग पर मुलताई का नाम बदलकर मुल्तापी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल कोसमी क्षेत्र में उद्योग खोले जाएंगे। मुलताई में भी इंडस्ट्रियल कस्टर् बनेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button