Betul News : युवती को सिगरेट दी तो मच गया बवाल, दुकानदार के साथ हातापाई, FIR दर्ज

Betul News: Chaos ensues after a cigarette was given to a young woman, shopkeeper manhandled, FIR registered

Betul News : बैतूल  शहर के गंज क्षेत्र में उस समय बवाल मच गया जब एक लड़की को दुकानदार ने सिगरेट दे दी। सिगरेट देने पर दुकानदार के साथ हातापाई कर दी। इस मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक गंज स्थित साहू  जनरल स्टोर पर शुक्रवार दोपहर को एक युवती सिगरेट खरीदने पहुँची। दुकानदार ने युवती को सिगरेट दे दी। उतने में ही दो युवक आये और दुकान संचालक से कहने लगी लड़की को सिगरेट क्यों दी। बस इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

मामले ने इतना तूल पकड़ा की बात मारपीट तक पहुँच गई। दो युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। मामला गंज थाने तक पहुँचा। गंज थाने की प्रधान आरक्षक कविता टेकाम ने बताया कि शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं।  बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक लड़की के भाई होना बताया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button