Betul News : बैतूल की सुनीति खंडेलवाल को प्रांतीय सम्मान, 48 करोड़ से अधिक निवेश प्रबंधन का सफल सफर, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने दिया ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड’

Betul News: Suniti Khandelwal of Betul gets provincial honour, successful journey of managing investments worth more than Rs 48 crore, 'Best Performance Award' from SBI Mutual Fund

Betul News : बैतूल जैसे छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने पूरा करने की मिसाल बन चुकीं सुनीति खंडेलवाल ने एक बार फिर बैतूल का नाम गर्व से रोशन किया है। वित्तीय जगत में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, सटीक मार्गदर्शन और निवेशकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए पहचानी जाने वाली सुनीति खंडेलवाल को एसबीआई म्यूचुअल फंड ने वर्ष 2024-25 का ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड’ प्रदान किया है। यह सम्मान भोपाल में आयोजित भव्य समारोह में एसबीआई म्यूचुअल फंड के नेशनल हेड श्री गौरव धर्मरहा ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर दिया।

25 वर्षों की निष्ठा, 1000+ निवेशकों का विश्वास

पिछले दो दशकों से अधिक समय से वित्तीय सलाहकार के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं सुनीति खंडेलवाल आज देश-विदेश के 1000 से अधिक निवेशकों के लिए भरोसे का दूसरा नाम हैं। सुरक्षित और लाभदायक निवेश के मार्गदर्शन में उनकी विशेषज्ञता इतनी प्रभावशाली है कि निवेशकों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

5 वर्षों में 12 करोड़ से 48 करोड़ शानदार उपलब्धि

आर्थिक अनुशासन, डिजिटल माध्यमों की समझ, सतत सीखने की प्रवृत्ति और निवेशकों से लगातार संपर्क—इन्हीं चार स्तंभों पर आधारित सुनीति खंडेलवाल की यात्रा पिछले पाँच वर्षों में नए मुकाम छू चुकी है। उनके एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है.। 12 करोड़ → 48 करोड़ रुपये,जो उनकी मेहनत, ईमानदारी और निवेशकों के विश्वास की मजबूत गवाही है।

छोटे शहर से राष्ट्रीय मंच तक

बैतूल जैसे शांत और छोटे शहर से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावी पहचान बनाना आसान नहीं, लेकिन सुनीति खंडेलवाल ने यह कर दिखाया है। उनका जीवन यह साबित करता है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।

उनकी उपलब्धि ने जिले में गर्व की लहर दौड़ा दी है। जिले के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सुनीति खंडेलवाल का यह सम्मान आने वाली युवा पीढ़ी—विशेषकर महिलाओं—के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

बधाइयों की झड़ी

उनकी इस उपलब्धि पर कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने शुभकामनाएं दी—
सेवा भारती अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,
श्रीराम मंदिर एकीकृत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, ट्रस्टी सचिव नवनीत गर्ग, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष मनीष (अंटू) खंडेलवाल,
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष अम्बेश बलुआपुरी,
जिला उद्योग संघ सचिव पियुष तिवारी,
समाजसेवी अरुण किलेदार, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रमेश बड़वे, डॉ. मनीष अग्रवाल, व्यवसायी मनीष बाजपेयी, कैकेन होटल संचालक अतुल गोठी,
अधिवक्ता सजल गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार राजेश भाटिया, पंकज सोनी, राज कवड़कर, सत्येंद्र परिहार सहित कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे।

प्रेरणा का नया अध्याय

वित्तीय जगत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का चमकता उदाहरण बन चुकीं सुनीति खंडेलवाल ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि लगन, मेहनत और समर्पण सफलता की सबसे मजबूत कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button