MP Cold Wave Alert : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, तेजी से गिरने लगता तापमान

MP Cold Wave Alert: Cold wave alert issued in 6 districts of Madhya Pradesh, temperature falling rapidly

MP Cold Wave Alert :  मध्य प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। लगातार तापमान नीचे गिरते जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले मैं शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एमपी के कल्याणपुर शहडोल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, उमरिया में 4.2 पचमढ़ी 5.2 इंदौर 5.4 और गिरवर में तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया है। यह पांच जिले सबसे ज्यादा ठंडे है। मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड कब और जारी है।
बैतूल में भी तापमान 8.2 पर पहुंचा
इधर बैतूल जिले में भी तापमान तेजी से गिरते जा रहा है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया है। तापमान गिरने से ठंड के तेवर और अधिक बढ़ गए हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button