Betul News Today : बैतूल जिला जेल में एक कैदी की मौत होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कुछ ही दिन में कैदी की रिहाई होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक जिला जेल में सजा काट रहे हत्या के आरोपी अमरावती घाट निवासी प्रकाश पिता बाबूराव की शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदी के सीने में अचानक दर्द होना शुरू हुआ। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
जेल अधीक्षक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि बंदी की अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गईं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रकाश को चाचा की हत्या के मामले में 7 वर्ष की सजा हुई है। सजा के साढ़े पाँच वर्ष पूरे हो चुके है। अच्छे आचरण के कारण कैदी बाकी रिहाई होने वाली थी।