Betul Road Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Betul Road Accident: Two people died after being hit by an unknown vehicle, police engaged in investigation
Betul Road Accident : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो पैदल यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पहला हादसा पाढर क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले सिद्दू पिता लक्ष्मण (45) के साथ हुआ। वह पैदल बैतूल आ रहा था, तभी सोनाघाटी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिद्दू को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना ग्राम दनोरा के पास हुई, जहां पैदल चल रहे बस्तीराम पिता ओझाराम परते (50) निवासी रातामाटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्तीराम रातामाटी से दनोरा किस कारण गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि परिजन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं।



