Dharmendra Death News : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन
Dharmendra Death News: Veteran Bollywood actor Dharmendra passes away at the age of 89

Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया था। हालत में सुधार होने पर उनका घर पर ही इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार को उन्होंने घर पर इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। IANS ने धर्मेंद के निधन की पुष्टि की है।
अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। निधन की सूचना मिलते ही सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन ,आमिर खान समेत अभिनेता अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। धर्मेंद्र का विले पार्ले शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।



