Betul News : दूध में कुएं का गंदा पानी मिलाकर कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़, 8 माह से 40 सैम्पलों की नही आई रिपोर्ट

Betul News: Mixing dirty well water with milk is jeopardizing health; reports of 40 samples have not been received for 8 months.

Betul News :;बैतूल में मिलावटखोरों द्वारा दूध में कुएं का गंदा पानी मिलाकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूध बेचने वाला दूध में पानी मिलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बैतूल सोनाघाटी होना बताया जा रहा है।
जानकारी मिली है को सोनाघाटी क्षेत्र से आने वाले कुछ दूध बेचने वाले रेलवे फाटक सोनाघाटी के पास वाले कुएं का पानी दूध में मिलते हैं। शहर के लोग बड़े विश्वास के साथ ग्रामीण अंचल से आने वाले दूध विक्रेताओं से दूध खरीदते है। अब लोगों का विश्वास टूटते जा रहा है। छोटे बच्चों को पिलाने , चाय बनने बड़े स्तर पर दूध का स्तेमाल होता है। 
अप्रेल से लेकर अब तक लिए 40 सैंपल 
खाद्य एवं औषधि विभाग बैतूल ने 1 अप्रेल से लेकर अब तक 40 दूध के सेंपल लिए है। अभी तक एक भी सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट समय पर नही मिलने से कार्रवाई नही हो पाती और ना ही मिलावट का पता चल पाता है। 
इनका कहना है….
दूध में पानी मिलाने वाला मामला मेरे संज्ञान में आया है। हम मौके पर पहुँचे से लेकिन कोई नही मिला। हो सकता कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दूध विक्रेता अलर्ट हो गए होंगे। 
संदीप पाटिल निरीक्षक खाद्य एवं औषधि विभाग बैतूल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button