Dharmendra Discharged From Hospital: अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर जारी रहेगा इलाज
Dharmendra Discharged From Hospital: Actor Dharmendra's health is improving, treatment will continue at home after being discharged from the hospital.

Dharmendra Discharged From Hospital : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। करीब 12 दिन तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं। बुधवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया गया, जहां उनके बेटे बॉबी देओल खुद एंबुलेंस से पिता को घर लेकर पहुंचे।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र के घर पर डॉक्टर्स की एक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि उनके लिए घर पर ही विशेष मेडिकल सेटअप तैयार किया गया है ताकि उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी रह सके।
सनी देओल की टीम ने दी जानकारी
धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैली अफवाहों के बीच अब सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने कहा —धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है और अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि किसी तरह के कयास ना लगाएं। परिवार इस समय आपकी दुआओं और प्राइवेसी की अपेक्षा करता है।



