Betul Chori khulasa : पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का गंज पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Betul theft disclosure: Ganj police discloses theft in Parshvanath Digambar Jain temple, accused arrested
Betul Chori khulasa : बैतूल विनोबा वार्ड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा गंज पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक अपचारी बालक को पकड़कर उसके कब्जे से ₹10,090 की नकदी बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं डीएसपी सैफा हाशमी के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का विवरण
1 नवंबर 2025 को फरियादी सुनील जैन (65 वर्ष), निवासी विनोबा वार्ड, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर की रात उन्होंने मंदिर का गेट बंद कर घर चले गए थे।
अगली सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और दान पेटी गायब थी।
बाद में दान पेटी मंदिर की दूसरी मंजिल पर टूटी हुई अवस्था में मिली, जिसमें रखे करीब ₹50,000 नकद चोरी हो गए थे।
जांच और गिरफ्तारी
मामले की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 409/25, धारा 331(4), 305(9) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाला आरोपी ओझाढाना क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ में उसने मंदिर में चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ₹10,090 नकद बरामद किए गए।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने बालक के विरुद्ध विधि-विरुद्ध अपचारी के रूप में कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई में डीएसपी सैफा हाशमी, निरीक्षक आबिद अंसारी, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर रामदास, प्रआर मयूर, प्रआर सीताराम, आरक्षक अनिरुद्ध, नवीन रघुवंशी, सुरेंद्र, गंजानंद, शिवशंकर देवड़ा और नरेंद्र की विशेष भूमिका रही।



