Railway Ticket Checking : नागपुर मंडल में व्यापक टिकट जांच अभियान, एक दिन में 11.89 लाख रुपये की वसूली

Railway Ticket Checking: Extensive ticket checking campaign in Nagpur division, recovery of Rs 11.89 lakh in a day

Railway Ticket Checking :  नागपुर, रेलवे में अनधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने और यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नागपुर मंडल द्वारा एक व्यापक टिकट जांच अभियान (Massive Check Drive) चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर कुल 22 गाड़ियों में जांच की गई। अभियान में 80 टिकट जांचक, 1 आरपीएफ कर्मचारी तथा 4 चीफ इंस्पेक्टर शामिल थे। पूरे अभियान की निगरानी वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा, गलत या अनियमित टिकट तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 1907 मामलों से ₹11,89,875/- की वसूली की गई।

प्रत्येक टिकट जांचक द्वारा औसतन ₹14,873.44 की वसूली की गई तथा औसतन 23.84 मामलों का निपटारा किया गया, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऐसे नियमित टिकट जांच अभियानों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करना और रेलवे की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

नागपुर मंडल ने बताया कि वह भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियानों को जारी रखेगा ताकि अनधिकृत यात्रा पर नियंत्रण रखा जा सके और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके

*Major Ticket Checking Drive by Nagpur Division – ₹11.89 Lakh Collected in a Single Day*
Nagpur Division of Central Railway conducted a Massive Ticket Checking Drive covering 22 trains on 29.10.2025.
A total of 80 ticket checking staff, 1 RPF personnel, and 4 Chief Inspectors participated in this large-scale drive. The entire operation was closely supervised and monitored by commercial officers of the division.
During the drive, strict action was taken against passengers travelling without tickets, with irregular or improper tickets, and those violating railway travel rules. A total of 1907 cases were detected, resulting in earnings of ₹11,89,875/-.
On average, each ticket checking staff realized ₹14,873.44 and handled 23.84 cases during the drive.
Such regular and extensive ticket checking drives aim to promote awareness among passengers about travelling with valid tickets and to enhance railway revenue. Nagpur Division remains committed to continuing similar drives in future to curb unauthorized travel.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button