Betul News : भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार का दमन कर समाज को एकता और सहयोग का दिया संदेश : खंडेलवाल

Betul News: Lord Krishna gave the message of unity and cooperation to the society by suppressing ego: Khandelwal

Betul News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक  हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को भारत भारती गौशाला में गोवर्धन भगवान का विधिवत पूजन अर्चन कर आरती की। उन्होंने गोमाता की भी पूजन अर्चन कर उन्हें गोग्रास अर्पण किया। इस अवसर पर, सरपंच  पूर्णराम वाडीवा, सचिव  मुकेश खंडेलवाल, प्राचार्य  विवेक तिवारी,  दीपेश मेहता,  अमोल पालकर, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग  सुरजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल डॉ अभिजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहें। अतिथियों ने कार्यक्रम में गौसेवा के उल्लेखनीय कार्य के लिए गो सेवकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी वितरण किया।

    विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजन हमें अहंकार का नाश कर स्वाभिमान और संगठन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का दमन कर समाज को एकता और सहयोग का संदेश दिया था। उन्होंने सभी नागरिकों को गोवर्धन पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button