आज का राशिफल 30 सितंबर 2025 मंगलवार: आज इन राशि वालों की नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope, Tuesday, September 30, 2025: These zodiac signs will see progress in their jobs and business. Find out how your day will unfold.

आज का राशिफल 30 सितंबर 2025 मंगलवार:
♈ मेष
आज का दिन मिश्रित रहेगा। थकान और अशांति महसूस हो सकती है। गुस्से से काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए शांत रहें। धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
♉ वृषभ
दिन सावधानी से बिताएं। नया काम शुरू न करें। थकान व स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियां भारी लगेंगी। लव लाइफ में मतभेद संभव। खर्च बढ़ने से चिंता रहेगी।
♊ मिथुन
मनोरंजन और मौज-मस्ती का दिन है। मित्रों व प्रियजनों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाहित जीवन में रोमांस बढ़ेगा। दान-पुण्य का योग है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
♋ कर्क
काम में सफलता और यश मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। नौकरी में लाभ और सहयोग मिलेगा। विरोधियों की चाल बेअसर रहेगी। पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ संभव।
♌ सिंह
ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। नया काम मिल सकता है। साहित्य व रचनात्मकता में रुचि बढ़ेगी। प्रिय से मुलाकात संभव। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। धर्म और सेवा कार्यों में आनंद मिलेगा।
♍ कन्या
दिन प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और परिवार में अनबन हो सकती है। संपत्ति या वाहन संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर से पहले सावधानी रखें। दोपहर बाद हालात सुधर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।
♎ तुला
धार्मिक या शुभ कार्यों में शामिल होंगे। भाई-बहनों के साथ घरेलू चर्चा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। निवेश व धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♏ वृश्चिक
परिवार में कलह या गलतफहमी से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। अनावश्यक खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों से वाद-विवाद न करें, अपने काम पर ध्यान दें।
♐ धनु
शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ और भागीदारी से फायदा होगा।
♑ मकर
स्वास्थ्य में परेशानी और मानसिक भय हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। आंखों की पीड़ा हो सकती है। जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें।
♒ कुंभ
नए काम की शुरुआत का दिन है। योजनाएं सफल होंगी। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान व जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह के लिए समय अनुकूल है।
♓ मीन
नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता या बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। निवेश से भविष्य में बड़ा फायदा होगा।



