MP Weather Update : एमपी के चार जिलों से मानसून की वापसी, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: Monsoon returns from four districts of MP, alert for heavy rain in these districts
MP Weather Update : आखिरकार मध्य प्रदेश में भी मानसून की वापसी होना शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ भागों से हो गई है। यह वापसी मुख्यतः नीमच, श्योपुर, मुरैना तथा भिंड जिलों से दर्ज की गई है। इस बीच एमपी के शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हैं। - MP News : मध्य प्रदेश में एक आदेश से अधिकारी कर्मचारियों में मचा हड़कंप, मोबाइल तक बंद रखा तो खैर नही
इन जिलों में बौछारें गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी है।


