Betul Crime News : महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Betul Crime News: Sensation spread in the area after the body of a woman was found, police engaged in investigation
Betul Crime News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पुराना पारधी ढाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ने बताया कि मृतका की पहचान सुनीता पति संजू (45 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।



