Aaj Ka Rashifal 24 September 2025 : इन राशि वालों को आज होगा आर्थिक लाभ, जाने किसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 24 September 2025: People of these zodiac signs will get financial benefits today, know how the day will be spent.
आज 24 सितंबर 2025, बुधवार का राशिफल :
मेष-
आज चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर सातवें भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए आर्थिक लाभ और यात्रा के लिहाज़ से शुभ है। व्यापारिक कार्यों की शुरुआत फलदायी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। घर में किसी शुभ अवसर का आयोजन संभव है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृषभ-
चंद्रमा आज छठे भाव में रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा—कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ अटक सकते हैं। व्यापार में नए प्रयोग करेंगे। आलस्य और चिंता बनी रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। बच्चों की प्रगति खुशी देगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।
मिथुन-
आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में रहेगा। यह दिन हर तरह से लाभकारी है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आय बढ़ने की संभावना है। घर में शुभ प्रसंग होगा। प्रियजनों से मिलकर प्रसन्नता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।
कर्क-
चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। छाती में दर्द या अन्य समस्या परेशान कर सकती है। परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। मानहानि से बचें। मौन रहकर काम करने का दिन है। खर्च अधिक होंगे और समय पर भोजन-आराम नहीं मिलेगा। नींद की समस्या रह सकती है।
सिंह-
चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। भाई-बहनों और मित्रों के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। प्रियजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। भाग्य साथ देगा। नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में काम पूरे होंगे।
कन्या-
आज चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनावश्यक खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।
तुला-
चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में रहेगा। आत्मविश्वास झलकेगा और हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाएँ आसानी से बनेंगी। शारीरिक व मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। वस्त्र-आभूषण व मनोरंजन पर खर्च होगा। नौकरी व व्यापार में लाभकारी समय है। दोपहर बाद परिजनों के साथ सुखद समय बितेगा।
वृश्चिक-
आज चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। मनोरंजन और मौज-शौक पर खर्च होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर दुर्घटना की आशंका है—सावधानी रखें। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। संयमित व्यवहार से कठिनाइयों से निकल पाएंगे। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार होगा और लोगों का सहयोग मिलेगा।
धनु-
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभ के अवसर बढ़ाएगा। व्यापार में सफलता और आर्थिक लाभ होगा। मित्रों संग बाहर जाने का अवसर मिलेगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गलत कामों से बचें। पार्टनर से बातचीत में संयम रखें। बाहर खाना-पीना टालें। सर्दी-जुकाम की संभावना के कारण भीड़ से दूर रहें।
मकर-
आज चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। निवेश को लेकर नई योजनाएँ बनेंगी। छोटी यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, पदोन्नति भी संभव है। पिता से लाभ मिलेगा। संतान की पढ़ाई संतोषजनक रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ-
चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्य में उत्साह बना रहेगा। बड़ों से बहस से बचें। मौज-मस्ती और यात्राओं में खर्च बढ़ेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। मेहमानों के आने से प्रसन्नता होगी। रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
मीन-
आज चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नया रिश्ता बनने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। पर्यटन का आयोजन होगा और मित्रों से उपहार मिलेगा। दोपहर बाद काम में सावधानी रखें। सरकारी कार्य अटक सकते हैं। मेहनत का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी।



