Maruti Suzuki India: मारुति सुजुकी कारों के दाम में भारी गिरावट, इस तारीख से लागू होगी नई कीमतें

Maruti Suzuki India: Maruti Suzuki has reduced the prices of its cars drastically, new prices will be applicable from this date.

Maruti Suzuki India: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में 22 सितंबर 2025 से अधिकतम ₹1.29 लाख तक की कटौती करेगी। यह फैसला हाल ही में लागू हुई GST दरों में कमी के बाद लिया गया है, ताकि ग्राहकों को पूरा लाभ मिल सके।

कंपनी का कहना है कि छोटे कार मॉडलों में अतिरिक्त कटौती की गई है, जिससे दोपहिया वाहन उपयोग करने वाले लोग भी आसानी से कार खरीद सकें। इससे देश में मोटराइजेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 छोटे कार मॉडल्स पर सबसे ज्यादा फायदा

  • S-Presso : ₹1,29,600 तक सस्ती
  • Alto K10 : ₹1,07,600 तक सस्ती
  • Celerio : ₹94,100 तक सस्ती
  • Wagon-R : ₹79,600 तक सस्ती
  • Ignis : ₹71,300 तक सस्ती

प्रीमियम हैचबैक और SUV मॉडल्स

  • Swift : ₹84,600 तक सस्ती
  • Baleno : ₹86,100 तक सस्ती
  • Dzire : ₹87,700 तक सस्ती
  • Tour S : ₹67,200 तक सस्ती
  • Fronx : ₹1,12,600 तक सस्ती
  • Brezza : ₹1,12,700 तक सस्ती
  • Grand Vitara : ₹1,07,000 तक सस्ती
  • Jimny : ₹51,900 तक सस्ती
  • Ertiga : ₹46,400 तक सस्ती
  • XL6 : ₹52,000 तक सस्ती

मारुति सुजुकी का कहना है कि नई दरें लागू होने के बाद ग्राहक वाहनों की कीमतों में आई इस बड़ी राहत का तुरंत फायदा उठा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button